मंडी: मंडी जिला में 552 पंचायतों में से 92 पंचायतें टीबी मुक्त-डॉ. एनके भारद्वाज सीएमओ मंडी
Mandi, Mandi | Feb 28, 2024 सभागार जिला क्षय रोग नियन्त्रण अधिकारी मण्डी में बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ.नरेन्द्र भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी की अध्यक्षता में हुआ । जिसमें डॉ महेश, विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार, डॉ अरिंदम राय जिला क्षय रोग नियन्त्रण अधिकारी,जिला के ग्यारह स्वास्थ्य खण्डों के प्रमुखों व उनके सहयोगी कर्मचारियो ने भाग लिया ।