मंडी: ताराचंद भवन मंडी में लोकसभा चुनावों को लेकर माकपा ने बनाई रणनीति-कुशाल भारद्वाज जिला सचिव माकपा मंडी
Mandi, Mandi | Feb 28, 2024 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मंडी ज़िला कमेटी की बैठक बुधवार को कामरेड तारा चन्द भवन मंडी में आयोजित की गई। जिसमें राज्य सचिव डॉ ओंकार शाद के अलावा ज़िला सचिव कुशाल भारद्वाज तथा अन्य जिला कमेटी सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया ।तथा बैठक में मौजूदा समय मे भाजपा व कांग्रेस के बीच हो रहे घटनाक्रम की भी निंदा की गई।