लालगंज: अवदह में संयुक्त शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, स्कूल चलो अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक
आजमगढ़ जनपद के न्याय पंचायत अवदह के सभी विद्यालयों का बुधवार को संयुक्त शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ । वहीं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह रहे । विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष लल्लन यादव रहे ।