Aonenews अरविन्द बक्शी
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में पलवल पुलिस की अवैध हथियार धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 मामलों में अवैध हथियारों सहित चार आरोपी धरे।*
*सी.आई.ए. स्टाफ होडल ने 3 मामलों में तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 3 देशी कट्टे बरामद।*
*होडल थाना पुलिस ने भी अवैध हथियार देसी कट्टा तथा जिंदा कारतूस सहित आरोपी दबोचा।*
*जिला पलवल में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।*
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल, IPS , के दिशा-निर्देशानुसार एवं अवैध हथियारों व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पलवल पुलिस की सी.आई.ए.स्टाफ होडल व होडल थाना पुलिस की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग स्थानों से 04 शातिर आरोपियों को अवैध देसी कट्टों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
1. पहला मामला-आरोपी रवि कुमार पुत्र टेकचन्द गिरफ्तार
सी.आई.ए.स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि दिनांक 30.06.2026 को HC छोटूराम टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना होडल क्षेत्र अंतर्गत उमराला रोड से आरोपी रवि कुमार निवासी आर्यनगर को अवैध देसी कट्टा सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की।
2. दूसरा मामला: साबिर उर्फ हिड्डा पुत्र मजीद गिरफ्तार
सी.आई.ए.स्टाफ होडल प्रभारी के अनुसार, 30 जून 2026 को सी.आई.ए. स्टाफ होडल के HC शाहिद हुसैन ने थाना बहीन क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मोड़ पर किसी सवारी के इंतजार में खडे आरोपी साबिर उर्फ हिजड़ा निवासी रुपडाका, थाना उटावड, जिला पलवल को एक अवैध देसी कट्टा सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की।
3. तीसरा मामला थाना होडल: शाहिद पुत्र ईकराम गिरफ्तार
सी.आई.ए.स्टाफ होडल प्रभारी के अनुसार दिनांक 30.06.2026 को सी.आई.ए. स्टाफ होडल के HC धर्मदेव ने थाना होडल क्षेत्र अंतर्गत उजीना ड्रेन पर नाकाबंदी कर आरोपी शाहिद निवासी रुपडाका, थाना उटावड, जिला पलवल को एक अवैध देसी कट्टा सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की।
4. चौथा मामला अंकित आरोपी गिरफ्तार
वहीं होडल थाना प्रभारी निरीक्षक सुंदर पाल के अनुसार दिनांक 30.06.2026 को थाना में तैनात ASI सुभाष ने थाना होडल क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर चौक से आरोपी अंकित निवासी मादी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को एक अवैध देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की।
सभी मामलों में आरोपी बरामद हथियारो का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने हेतु आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। अवैध हथियार तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।