राहतगढ़: ककरुआ गांव में पुरानी रंजिश के चलते हत्या, एक की मौत, तीन घायल, मृतक के परिजनों ने किया चक्काजाम
ककरुआ गांव में स्थित राम जानकी मंदिर की जगह को लेकर गांव के ही कुशवाहा और दांगी में विवाद चल रहा है, सोमवार रात करीब 11 बजे झगड़ा हो गया जिसमें दिनेश कुशवाहा की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मंगलवार को दिनेश के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव के ही पास वावना पुल के आगे दोपहर 3 बजे चक्का जाम कर दिया।अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजनों ने जाम खोला।