#desertstormnews #jaisalmernews #jaisalmer #desertstorm पूनमनगर में सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम
जैसलमेर. भाजपा पूनमनगर मंडल में प्रभारी कंवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। पूनमनगर मंडल अध्यक्ष पदमसिंह हाबुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गांवों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई थी। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के विकास, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नागरिकों से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान सोशल मीडिया आईटी के गजेंद्र, �