बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने प्रेस वार्ता में बताया, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है
28 जनवरी मंगलवार दोपहर 3:00 बजे अटल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि 25 दिसंबर 2024 से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में उनसे जुड़ी कोई भी ऑडियो वीडियो या लेख का संस्मरण किसी के पास हो तो वह साझा करें उसे पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।