“ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिन-दहाड़े फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को प्रातः 11बजे संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 2 अवैध देशी कट्टे और 24 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। यह मामला 17 फरवरी 2026 का है, जब सांगोद के घटाल गांव में आपसी रंजिश के चलते गोलियां चलीं।