भीलवाड़ा: गौवंश के साथ कुकृत्य करने वाले ₹20 हजार के इनामी आरोपी को किशनगंज, बांग्लादेश बॉर्डर के पास से किया गया गिरफ्तार
भीलवाड़ा। शहर में गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। करीब 2000 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के किशनगंज, बांग्लादेश बॉर्डर के पास से डिटेन किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी भीमगंज थाना क्षेत्र में इसी तरह की घिनौनी वारदात कर चुका है।