Public App Logo
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, संतों व पुजारियों का हुआ सम्मान शिवहर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा युवा नेता नितेश कुमार गिरी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश ने विभिन्न मठ-मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मंदिरों में उपस्थित पुजारियों एवं संत-महात्माओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के योग्य बनता है। भाजपा युवा नेता नितेश कुमार गिरी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और संस्कारों का महान पर्व है। यह दिन हमें अपने गुरुजनों, संतों एवं आचार्यों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को आत्मसात करने तथा गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश ने कहा कि संत-महात्मा समाज को नैतिकता, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हैं। उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरु, माता-पिता एवं शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की गई तथा सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित संतों एव - Tariani Chowk News