कांग्रेसियों ने AI वैन्यू समिट में पहुंचकर प्रदर्शन किया जिससे भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार की दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने शहर के तांगा स्टैंड पर पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंकने का काम किया है।