कोलारस: टीला गांव की घाटी से गोरा की घाटी के बीच बिजली के खंभों से ढाई किलोमीटर लंबा तार चोरी कर ले गए चोर, मामला दर्ज
कोलारस थाना क्षेत्र के टीला गांव की घाटी से गोरा की घाटी के बीच बिजली के खंभों से लगभग ढाई किलोमीटर लंबा तार चोरों ने चोरी कर लिया। चोरों ने बिजली का तार चोरी करने के लिए 7 बिजली के खंभों को तोड़ दिया। इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोलारस थाने में दर्ज कराई है।