कोलारस: हरिपुर से आबकारी विभाग की टीम ने जहरीली शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरिपुर और रेशम माता मंदिर के पुल के पास से आबकारी विभाग की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से जहरीली शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेज दिया है।