कोलारस: राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने कोलारस पंहुचे जीतू पटवारी, सीएम को बताया पर्ची वाला सीएम
राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर आज जीतू पटवारी कोलारस आए। जहां उन्होंने कांग्रेस नेता मोहन अग्रवाल के मानीपुरा स्थित निज निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर, यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय चौहान ने जिले की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।