कोलारस: वचन धन पेट्रोल पंप के पास सड़क पर दौड़ती कार के इंजन में लगी आग, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बुझाई आग; टला बड़ा हादसा
कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर सड़क पर चल रही एक कार के इंजन में अचानक आग लग गई। घटनास्थल पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से कार के इंजन में लगी आग को काबू कर लिया। बता दें कि कार में सवार एक परिवार बदरवास में शादी समारोह में जा रहा था।