कोलारस: मज़दूरी के लिए जयपुर गईं सिंघाखेड़ी गांव की मां बेटी हुईं लापता, पति ने बदरवास पुलिस से लगाई मदद की गुहार
सिंघाखेड़ी गांव की रहने वाली एक महिला अपनी 17 साल की बेटी के साथ जयपुर मज़दूरी के लिए गईं थी लेकिन वह दोनों जयपुर से लापता हो गईं। पीड़ित पति ने आज बदरवास थाना पुलिस से अपनी पत्नी और बेटी का सुराग लगाने की गुहार लगाईं है। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी और बेटी की गुमशुदगी जयपुर जिले के इंदरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन जयपुर पुलिस उनकी पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।