सैदपुर: 15 वर्षीय किशोर खेत से घर जाते समय लापता, पुल पर मिली साइकिल और बोरी, अपहरण का मुकदमा दर्ज
डहरा खुर्द गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर कुलदीप सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी आटे की बोरी लदी साइकिल हसनपुर डगरा पर नहर पर बने पुल पर मिली। परिजनों की ओर से अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विभिन्न पहलुओं के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।