सिवनी मालवा: धरमकुंडी ओवरब्रिज पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, गति अवरोधक व बत्ती लगाने की मांग
धरम कुंडी ओवरब्रिज पर बढ़ते सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे तहसीलदार नितिन झोड़ को एसडीएम के नाम ज्ञापन से सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित धरमकुण्डी ओवरब्रिज का मुख्य मोड़ अत्यधिक खतरनाक है। पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के अभाव में इस स्थान पर 50 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है