बिलासपुर में किसान ने पहली बार की काली हल्दी की खेती, सरकार से खरीद की मांग
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के राजपुरा क्षेत्र में किसान रामदयाल ने पहली बार काली हल्दी की खेती शुरू की है। सोशल मीडिया के माध्यम से काली हल्दी की खेती की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैजनाथ से इसका बीज लाकर अपने खेत में बिजाई की। किसान ने करीब 50 किलो काली हल्दी का बीज लगाया है और फसल को लेकर उत्साहित हैं।
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Oct 16, 2026