रातू: जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: छात्रों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, रातू में दुकानें बंद
Ratu, Ranchi | Aug 12, 2026 जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को रातू में आंशिक असर देखने को मिला। सुबह होते ही भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और काठीटांड़ समेत रातू बाजार के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में घूम-घूमकर दुकानें और प्रतिष्ठान बंद कराए। बंद के दौरान कई घं