ग्वालियर गिर्द: प्रेमिका से मिलने आए युवक की युवती के भाई ने की पिटाई, रामदास घाटी का मामला
मुरैना से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की युवती के मूंह बोले भाई ने जमकर पिटाई कर दी। घटना इंदरगंज क्षेत्र के रामदास घाटी की है।पुलिस ने अनीष खान की शिकायत पर अजय त्यागी के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।अनीष खान का कहना है कि उसकी युवती से दोस्ती किसी युवक के जरिये हुई थी। लड़की के बुलाने पर वो मुरैना से अपनी बाइक से रामदास घाटी पहुंचा था।