पटना ग्रामीण: बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में मतगणना केंद्र पर निगरानी कैमरे न होने से हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जिसके तहत पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में बने मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है। पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में चल रही है। इस दौरान सेंटर पर सीसीटीवी नहीं होने पर जनसुराज और कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं, जिसके चलते पटना शिक्षक सीट के का