अमानगंज: अमानगंज में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
Amanganj, Panna | Aug 15, 2026 अमानगंज। देशभक्ति के जज्बे से सराबोर अमानगंज नगर सहित पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। जगह-जगह देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आया।