आगर सुसनेर मार्ग पर मिडवे होटल के समीप एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने गुरुवार रात करीब 9:00 बजे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक शंकर सिंह घायल हो गया, उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल आगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे भर्ती किया है।