त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई चार मिष्ठान दुकानों से खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार त्योहारों को दृष्टिगत रख खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा द्वारा मिष्ठान दुकानों का निरंतर जांच ,निरीक्षण एवं नमूने लेने की कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने आगर बस स्टैंड क्षेत्र में संस्थानों की जांच की।खाद्य सुरक्षा टीम ने अरविन्द कैफे हाउस से - मलाई बर्फी का नमूना,अधिराज कैफे से मावा कतली का नमूना,अम्बिका स्वीट्स एवं नमकीन भंडार से मावे के लड्डू का नमूना, शिव शक्ति मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना लिया गया है ।सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
श्री जामोद ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया है कि साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ खाद्य पदार्थों का विक्रय करें।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा