बिंदकी: शहबाजपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में बुधवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लल्लन उम्र लगभग 46 वर्ष पुत्र नजीर निवासी ग्राम खांडेदेवर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने बुधवार की देर शाम करीब 7:00 बजे मृत्यु घोषित कर दिया।