चिनिया: दिनदहाड़े 15-16 हाथियों का झुंड देख ग्रामीण दहशत में, वन विभाग ने मृतक परिवार को ₹1 लाख दिए
Chinia, Garhwa | Sep 7, 2026 चिनिया। मुख्यालय क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिन के उजाले में एक साथ करीब 15 से 16 जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों के झुंड को देखकर आसपास के ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया। वहीं, बीते दिनों जंगली हाथी के हमले में मुख्यालय निवासी 65 वर्षीय अनती यादव की मौत के बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रभारी वनपाल उत्तम कुमार रवि अप