बाह: निर्वाचन कार्य में लापरवाही के चलते बाह के कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की तलवार लटकी
बाह तहसील परिसर में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर कंप्यूटर ऑपरेटर शिव नरेश शर्मा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एसडीएम सृष्टि ने कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिव नरेश शर्मा बाह के मतदाता पंजीकरण केंद्र पर संविदा के पद पर तैनात हैं और उनका प्रमुख कार्य निर्वाचन से संबंधित है।