बाह: भरतार कल्यानपुर गांव के प्रधान की गाड़ी जलाने का प्रयास, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
थाना बाह क्षेत्र के भरतार कल्यानपुर गांव के प्रधान की गाड़ी को जलाने का प्रयास किया गया। प्रधान प्रतिनिधि नारायण भदौरिया ने जानकारी दी कि बरसात के मौसम में उनके गांव का पीपा पुल हटा दिया जाता है, जिससे वह अपनी गाड़ी बटेश्वर में किसी के द्वार पर खड़ी करते थे। बीती रात अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की।