बाह: यूटा जैतपुर कार्यकारिणी का पुनर्गठन सम्पन्न,
प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.पी. बघेल ने किया शुभारंभ
स्थानीय यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जैतपुर कार्यकारिणी का पुनर्गठन समारोह विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.पी. बघेल द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष अशोक जादौन ने चुनाव की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई।