बक्सर: जिले के नहरों में पानी नहीं, बोरिंग के सहारे खेत तैयार करने में जुटे किसान #jansamasya
Buxar, Buxar | May 31, 2025 रोहिणी नक्षत्र शुरू हो चुका है तथा किसान खेतों में बिचड़े डालने की तैयारी में जुटे हुए हैं, इधर जिले के गंगा पंप नहर तथा सोन पंप नहर से संचालित नहरों में तथा सबंधित वितरणियों में पानी नहीं है, जिससे किसान परेशान है। किसान बोरिंग के सहारे खेत तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 15 जून के बाद पानी आने की संभावना है।