छतरपुर शहर की सिटी थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही- चेकिंग के दौरान दो नाली देशी कट्टा सहित अर्टिगा कार चोर गिरफ्तार, चोरी की गई अर्टिगा कार बरामद , दो सह-आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व कड़ा की बरिया मोहल्ला से फरियादी वीरेंद्र रैकवार, निवासी नौगांव की अर्टिगा कार चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महोबा रोड़ ब्रिज हाईवे के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो नाली 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त अर्टिगा कार चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी पुष्पेंद्र जोशी के कब्जे से अवैध हथियार जप्त कर थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अर्टिगा कार चोरी की घटना में सम्मिलित तीन आरोपियों ----
1. पुष्पेंद्र जोशी पिता लखन जोशी, निवासी ग्राम खेरा कसार, थाना जुझारनगर, हाल रेलवे फाटक के पास हरपालपुर
2. भूरे खान पिता अनु खान, निवासी काजी फाटक, भांडेर, जिला दतिया
3. शमशेर खान पिता गुलशेर खान, निवासी काजी फाटक, भांडेर, जिला दतिया , को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई अर्टिगा कार, अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख, बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक उमा परिहार, प्रधान आरक्षक अरविंद, राजेंद्र यादव, आरक्षक दीपचंद, राकेश, चंद्रभान, प्रहलाद एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#chhatarpur
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Sep 17, 2026