जमुई: टेंगहरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 28, 2025 टेंगहरा गांव में पुरानी रंजिश में गुरुवार की रात 11 बजे के करीब दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान टेंगरा निवासी सोनू कुमार उसका बड़ा भाई फूलचंद रजक के रूप में की गई है।