जमुई: सोनदीपी मोड़ के पास दो ट्रक में हुई टक्कर, दोनों ट्रक के चालक और उपचालक हुए घायल
Jamui, Jamui | Feb 28, 2025 जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सौनदीपी मोड़ के पास गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार दो ट्रक के आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए और पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों ट्रक का चालक और उपचालक यानी कुल चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।