जमुई: भिमाइन गांव के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जमुई के निजी क्लिनिक में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 27, 2025 भिमाइन गांव के पास गुरुवार की शाम करीब 4: 30बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन असंतुलित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। उंसके बाद दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।