जमुई: भिमाईन गांव में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, लोग बाल-बाल बचे
Jamui, Jamui | Feb 28, 2025 भिमाइन गांव में गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे जितेंद्र मांझी के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।जबतक आग को बुझाने की लोग कोशिश करते तबतक आग विकराल रूप धारण कर ली। हालांकि आग घर या अन्य सामानों को नुकशान पहुंचाती इससे पहले ग्रामीणों के द्वारा भीषण आग लगे सिलेंडर को किसी तरह घर से निकालकर बाहर सुनसान जगह पर फेंका गया।