गांगड़तलाई: गांगड़तलाई गांव में बारिश के लिए महिलाओं ने कराई मेंढ़क-मेंढ़की की शादी
ग्रामीण क्षेत्र में मान्यता है कि बारिश नहीं होने पर गांव की महिलाएं मेंढक-मेंढकी की शादी कराती हैं। गांगड़तलाई के अंबिका चौक मंदिर परिसर में महिलाएं एकत्रित हुई। महिलाओं ने मिट्टी के मेंढक और मेंढकी बनाए। इसके बाद पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। हर घर से कन्यादान के लिए राशि ली गई।