बैराड़: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विरोध में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन
करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार दोपहर 3 बजे बैराड़ नगर के न्यू बस स्टैंड पर ओबीसी महासभा और सनातनी यादव समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।