भंडरा: लोहरदगा में कांग्रेस ने SIR-2026 अभियान की संभाली कमान, भंडरा के कई बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन का लिया जायजा।
झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान के तहत शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में भंडरा प्रखंड के बूथ संख्या 300, 301, 306 एवं 307 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का जायजा लिया गया।