सारठ: बामनगामा दुर्गा मंदिर प्रांगण में +2 व मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने की प्रार्थना सभा, 1930 से जारी है परंपरा
Sarath, Deoghar | Oct 17, 2026 बामनगामा के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार सुबह 11 बजे +2 व मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रार्थना सभा की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि साल 1930 से शारदीय नवरात्र में स्कूली बच्चे वंदना करने मंदिर आती है। स्टेट परिवार द्वारा 300 साल से मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर वैदिक पद्धति से दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है, हजारों लोग शामिल होते हैं।