निज़ामाबाद: बीती रात परसहां अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के परसहां अंडरपास के समीप बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है ।