मंडी: बलद्वाड़ा में जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 इस बैठक की अध्यक्षता बीएल गोयल ने की। बैठक में संतोष कुमार, सुरेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, आरके भारद्वाज, मदन सिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र सिंह, रितिका, टीना शर्मा व केसी ठाकुर ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2024-25 के लिए मंडी जिला की सब जूनियर व जूनियर बॉल बैडमिंटन लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिताएं मई 2024 में करवाई जाएगी।