कांके: आजसू सुप्रीमो की अध्यक्षता में हरमू स्थित कार्यालय में केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Dec 19, 2024 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में गुरुवार शाम करीब पांच बजे आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार mahto की अध्यक्षता में आजसू के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार जनता से किए सभी वादे पूरा करने की दिशा में काम करे।