कुढ़नी: तुर्की थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंटेनर से 990 किलो गांजा बरामद किया, चालक समेत दो गिरफ्तार
तुर्की थाना क्षेत्र में कंटेनर से 990 किलो गांजा बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। NCB से मिले गुप्त इनपुट के आधार पर तुर्की थाना क्षेत्र में पुलिस और NCB की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 990 किलो गांजा बरामद किया है।