Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image

#HardoiPolice थाना सुरसा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 201/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 06 अभियुक्तो को चोरी की गयी सोलर प्लेट, एक पिकअप डाला व एक अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में- #UPPolice https://t.co/UzgfP5wuNG

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

MORE NEWS

40 घंटे बाद भी गोलीकांड का खुलासा नहीं, धरौली गांव में बढ़ा आक्रोश
.
ग्रामीणों ने रामशंकर को बताया निर्दोष, रिहाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
.
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के धरौली गांव के निकट हुए संदिग्ध गोलीकांड का 40 घंटे बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए धरौली निवासी रामशंकर विश्वकर्मा को लेकर गांव में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने रामशंकर को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि बीते रविवार की शाम लगभग 8 बजे धरौली गांव के निकट हरपाल सिंह झाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से 55 वर्षीय पलविंदर सिंह घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों द्वारा घायल पलविंदर को तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही हरदोई जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। वहीं पुलिस ने मामले में पूछताछ हेतु धरौली गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा को उसके घर से हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि रामशंकर से लगातार पूछताछ की जा रही है।
इधर रामशंकर की गिरफ्तारी के बाद धरौली गांव के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रामशंकर वर्षों पहले एक मामले में जेल गया था और करीब दो वर्ष पूर्व सजा काटकर वापस घर लौटा था। वर्तमान में वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पलविंदर सिंह ने रामशंकर के भाई फौजी से खेत का बैनामा कराया था। यह जमीन रामशंकर की गैरमौजूदगी में बेची गई थी, जिसका वह विरोध अवश्य करता था, लेकिन उसने कभी पलविंदर के साथ अभद्रता या मारपीट नहीं की। ग्रामीणों ने रामशंकर को परोपकारी और शांत स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय रामशंकर अपने घर पर बच्चों के साथ भोजन करने जा रहा था। उसी दौरान पुलिस उसके घर पहुंची और गांव के बाहर गोली चलने की घटना की जानकारी देकर पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। तब से वह पुलिस हिरासत में है।
वहीं गांव पहुंचे “द टेलीकास्ट” की टीम को रामशंकर के घर के बाहर मौजूद दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने बताया कि गोलीकांड जैसी कोई घटना नहीं हुई और रामशंकर को फंसाने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पलविंदर द्वारा पहले भी कई बार कोतवाली बेनीगंज में शिकायतें की गई थीं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रामशंकर को निर्दोष मानकर रिहा नहीं किया गया तो विश्वकर्मा समाज एकजुट होकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगा।
दूसरी ओर घायल पलविंदर के परिजनों ने रामशंकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर रामशंकर पहले भी कई बार पलविंदर पर जानलेवा हमला करने का प्रयास कर चुका था, लेकिन हर बार वह बच गए। इस बार आरोपी अपने मंसूबों में सफल रहा और गोली पलविंदर के सीने में जा लगी।
घायल के पुत्र हरपाल सिंह का दावा है कि रामशंकर ने बैनामा की गई जमीन को लेकर अपने भाई फौजी को भी जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पलविंदर के घर पर पुलिस का पहरा बना हुआ है।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण लगातार रामशंकर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देखिए ग्राउंड जीरो से पुनीत मिश्रा #रिपोर्ट...........!!

40 घंटे बाद भी गोलीकांड का खुलासा नहीं, धरौली गांव में बढ़ा आक्रोश . ग्रामीणों ने रामशंकर को बताया निर्दोष, रिहाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी . #हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के धरौली गांव के निकट हुए संदिग्ध गोलीकांड का 40 घंटे बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए धरौली निवासी रामशंकर विश्वकर्मा को लेकर गांव में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने रामशंकर को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है। बताते चलें कि बीते रविवार की शाम लगभग 8 बजे धरौली गांव के निकट हरपाल सिंह झाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से 55 वर्षीय पलविंदर सिंह घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों द्वारा घायल पलविंदर को तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही हरदोई जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। वहीं पुलिस ने मामले में पूछताछ हेतु धरौली गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा को उसके घर से हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि रामशंकर से लगातार पूछताछ की जा रही है। इधर रामशंकर की गिरफ्तारी के बाद धरौली गांव के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रामशंकर वर्षों पहले एक मामले में जेल गया था और करीब दो वर्ष पूर्व सजा काटकर वापस घर लौटा था। वर्तमान में वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पलविंदर सिंह ने रामशंकर के भाई फौजी से खेत का बैनामा कराया था। यह जमीन रामशंकर की गैरमौजूदगी में बेची गई थी, जिसका वह विरोध अवश्य करता था, लेकिन उसने कभी पलविंदर के साथ अभद्रता या मारपीट नहीं की। ग्रामीणों ने रामशंकर को परोपकारी और शांत स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय रामशंकर अपने घर पर बच्चों के साथ भोजन करने जा रहा था। उसी दौरान पुलिस उसके घर पहुंची और गांव के बाहर गोली चलने की घटना की जानकारी देकर पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। तब से वह पुलिस हिरासत में है। वहीं गांव पहुंचे “द टेलीकास्ट” की टीम को रामशंकर के घर के बाहर मौजूद दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने बताया कि गोलीकांड जैसी कोई घटना नहीं हुई और रामशंकर को फंसाने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पलविंदर द्वारा पहले भी कई बार कोतवाली बेनीगंज में शिकायतें की गई थीं। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रामशंकर को निर्दोष मानकर रिहा नहीं किया गया तो विश्वकर्मा समाज एकजुट होकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगा। दूसरी ओर घायल पलविंदर के परिजनों ने रामशंकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर रामशंकर पहले भी कई बार पलविंदर पर जानलेवा हमला करने का प्रयास कर चुका था, लेकिन हर बार वह बच गए। इस बार आरोपी अपने मंसूबों में सफल रहा और गोली पलविंदर के सीने में जा लगी। घायल के पुत्र हरपाल सिंह का दावा है कि रामशंकर ने बैनामा की गई जमीन को लेकर अपने भाई फौजी को भी जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पलविंदर के घर पर पुलिस का पहरा बना हुआ है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण लगातार रामशंकर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखिए ग्राउंड जीरो से पुनीत मिश्रा #रिपोर्ट...........!!

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

सोना-चांदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरदोई जिले में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक कार, मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 की शाम थाना कासिमपुर क्षेत्र के हसनापुर निवासी मोहम्मद नसीम अपनी सर्राफा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस के सामने जल्द खुलासे की चुनौती थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम की निगरानी में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और थाना कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।23 जून की रात निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्यपाल मौर्य, अमित सिंह, मुजीब, अभिषेक उर्फ कल्लू और रोहित तिवारी के रूप में हुई है। 

*लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे*

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 848 ग्राम चांदी के आभूषण, 23 ग्राम 480 मिलीग्राम सोने के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। तलाशी के दौरान पांच अवैध तमंचे और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सत्यपाल, अभिषेक उर्फ कल्लू और मुजीब के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अब मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों के अन्य आपराधिक संबंधों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

सोना-चांदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार हरदोई जिले में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक कार, मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 की शाम थाना कासिमपुर क्षेत्र के हसनापुर निवासी मोहम्मद नसीम अपनी सर्राफा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस के सामने जल्द खुलासे की चुनौती थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम की निगरानी में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और थाना कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।23 जून की रात निगोहिया रोड पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्यपाल मौर्य, अमित सिंह, मुजीब, अभिषेक उर्फ कल्लू और रोहित तिवारी के रूप में हुई है। *लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे* पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे लूटे गए आभूषणों को गलाकर बेचने की तैयारी में थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 848 ग्राम चांदी के आभूषण, 23 ग्राम 480 मिलीग्राम सोने के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। तलाशी के दौरान पांच अवैध तमंचे और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सत्यपाल, अभिषेक उर्फ कल्लू और मुजीब के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अब मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों के अन्य आपराधिक संबंधों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

दिनांक 16.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 तक जनपद प्रयागराज में आयोजित उ0प्र0 पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जनपद हरदोई से खो-खो में प्रतिभाग करने वाली म0का0 दीपाली द्वारा प्रथम, का0 अभिषेक कुमार, का0 लोकेश यादव व का0 विकास भाटी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा करते हुए प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
@Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @Igrangelucknow

दिनांक 16.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 तक जनपद प्रयागराज में आयोजित उ0प्र0 पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जनपद हरदोई से खो-खो में प्रतिभाग करने वाली म0का0 दीपाली द्वारा प्रथम, का0 अभिषेक कुमार, का0 लोकेश यादव व का0 विकास भाटी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा करते हुए प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । @Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @Igrangelucknow

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

UP- मुजफ्फरनगर के SSP संजय वर्मा के हाथ में जो हथियार है उससे जानवरों की तरह बंधक बनाये गये मजदूरों को टार्चर किया जाता था. 

अंकित बालियान नाम के गुंडे ने अपनी दोना फैक्ट्री में एक दर्जन मजदूर कई साल से बंधक बनाये हुए थे. उनको कुछ घंटे पहले मुक्त कराया गया तो उनकी हालत जानवरों से बदतर थी. 

किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को मार-मारकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे. फैक्ट्री में काम के बाद लॉकअप में मजदूरों को बंद रखा जाता था. 24 घंटे में एक बार खाना मिलता था और खाने में होती थी चोकर की रोटी, नमक और हरी मिर्च. यूपी के अलग-अलग इलाकों से इन मजदूरों को 12 हजार रूपये वेतन का लालच देकर लाया गया था. 

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि अंकित बालियान की थर्ड डिग्री से टार्चर करके 3 मजदूरों को मार डाला. मारे गये एक मजदूर की शनाख्त कर ली गयी है.

UP- मुजफ्फरनगर के SSP संजय वर्मा के हाथ में जो हथियार है उससे जानवरों की तरह बंधक बनाये गये मजदूरों को टार्चर किया जाता था. अंकित बालियान नाम के गुंडे ने अपनी दोना फैक्ट्री में एक दर्जन मजदूर कई साल से बंधक बनाये हुए थे. उनको कुछ घंटे पहले मुक्त कराया गया तो उनकी हालत जानवरों से बदतर थी. किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को मार-मारकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे. फैक्ट्री में काम के बाद लॉकअप में मजदूरों को बंद रखा जाता था. 24 घंटे में एक बार खाना मिलता था और खाने में होती थी चोकर की रोटी, नमक और हरी मिर्च. यूपी के अलग-अलग इलाकों से इन मजदूरों को 12 हजार रूपये वेतन का लालच देकर लाया गया था. पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि अंकित बालियान की थर्ड डिग्री से टार्चर करके 3 मजदूरों को मार डाला. मारे गये एक मजदूर की शनाख्त कर ली गयी है.

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026