फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मीडिया को लीगल नोटिस भेजने की बात कही
Phulwari, Patna | Nov 10, 2024 लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना एयरपोर्ट पर रविवार सुबह करीब 10:00 बजे उन्होंने कहा कि कुछ चैनल पर यह चलाया गया है कि हमारे तीन सांसद टूट गए हैं। उन्होंने यह भी कहा की उनकी पार्टी को तोड़ने की यह षड्यंत्र है इसलिए इस झूठे खबर को चलाने पर वह लीगल नोटिस भेजेंगे।