फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी जानकारी, पीएम मोदी के बिहार में दो कार्यक्रम तय
Phulwari, Patna | Nov 10, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने को लेकर पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जानकारी दी है। रविवार सुबह करीब 10:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को दरभंगा आएंगे। मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि 15 नवंबर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई आएंगे।