कुलपहाड़: पिपरी गांव में खेत पर रखवाली कर रहे किसान की हत्या, पुलिस क्षेत्र अधिकारी का बयान आया सामने
पुलिस का बयान आया सामने, खेत पर रखवाली कर रहे किसान की हत्या महोबा जनपद के थाना महोबकंठ क्षेत्र के पिपरी गांव में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरनारायण लोधी (52) के रूप में हुई है, जो खेत में बोई गई मूंग की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर बनी कोठरी में ही रहते थे। जहां उनका शव पाया गया।