पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम म्युनि में शादी के बाद सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, नवविवाहित घायल, वीडियो हुआ वायरल
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्युनि में छोटे भाई की शादी के बाद सगे भाइयों में मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में नवविवाहित देवेंद्र सिंह को बेरहमी से पीटते देखा गया। वह गंभीर घायल हो गया, जिसे सीएचसी गंजडुंडवारा से अलीगढ़ रेफर किया गया। बहन ने बड़े भाई पर शादी से नाराजगी के चलते हमला करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।