प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के अन्तू रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण और पाक्सो एक्ट के आरोपी को कार समेत किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की अन्तू थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अन्तू रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी इरफान खान उर्फ खुन्ने को गिरफ्तार किया है। सीओ ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की वॉल्क्सवेगेन कार भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।